Mi Remote, Xiaomi द्वारा आपके घर में दूर से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया एक एप्प है। यह एक उत्तम रिमोट कंट्रोल है जिसका उपयोग आप कहीं से भी सुविधाजनक और सरल तरीके से कर सकते हैं।
इस एप्प में घर पर अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नियंत्रित करने के लिए ढेर सारी संभावनाएं शामिल हैं जैसे; अपने टीवी पर चैनलों को बदलना या इसकी वाल्यूम को समायोजित करना, एअर कंडिशनिंग को ऊपर या नीचे करना, अपने डिजिटल कैमरे के साथ फ़ोटो लेना और भी बहुत कुछ।
Mi Remote का उपयोग करने के लिए, आपको संगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ एप्प को पेयर करना होगा। इसमें Samsung, LG, Sony, Panasonic, Sharp, Haier, Onida, Micromax, Videocon आदि ब्रांड शामिल हैं।
Mi Remote आपके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसस और उपकरणों के लिए अपने Android को एकल रिमोट कंट्रोल में बदलने का एक शानदार तरीका है। यह वास्तव में इतना सुविधाजनक और उपयोगी है, कि यह आपके जीवन को बदल सकता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मैं Mi Remote एक ऐसे डिवाइस पर उपयोग कर सकता हूँ जो Xiaomi का नहीं है?
जी हाँ, आप Mi Remote को किसी भी डिवाइस पर उपयोग कर सकते हैं, चाहे वो Xiaomi का हो या न हो, जब तक उसमें IR Blaster हो।
क्या Mi Remote में प्रचार होते हैं?
नहीं, Mi Remote में प्रचार नहीं होते हैं।
मुझे क्या करना चाहिए यदि Mi Remote किसी डिवाइस के साथ काम करना बंद कर दे?
यदि Mi Remote अपडेट के बाद किसी डिवाइस के साथ काम करना बंद कर देता है, तो आप पिछली स्थिति में जाने के लिए Uptodown से उसका पुराना संस्करण डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉमेंट्स
बहुत अच्छा अनुप्रयोग
अच्छा
Mi रिमोट
अच्छा
बैकअप और पुनर्स्थापना विकल्प के साथ पुराना संस्करण चाहिए, नया संस्करण 6.5.x+ में पुनर्स्थापना विकल्प नहीं है। मुझे अपने सभी 15 रिमोट्स को फिर से जोड़ना होगा।और देखें
सभी वस्तुओं का रिमोट नियंत्रण